पाकुड़, जुलाई 8 -- Pakur News: थाना क्षेत्र के रामपुर व लखनपुर गांव में मंगलवार देर रात दो समुदायों के बीच विवाद की सूचना मिलते ही प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया। संभावित तनाव को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरी रात गांव में डटे रहे। प्रशासन के त्वरित कार्रवाई से हालात बिगड़ने से पहले ही नियंत्रित कर लिए गए और पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

स्थिति की निगरानी सूचना मिलते ही एसडीपीओ कुमार गौरव, अंचलाधिकारी मनोज कुमार, थाना प्रभारी विनय कुमार तथा एसआई गौतम दास भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एक के बाद एक पुलिस की गाड़ियों के काफिले को देखकर किसी को भी अंदाजा होने लगा कि मामला जरूर कुछ बड़ा है। उधर अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया और देर रात से ही गांव में कैंप कर लगातार निगरानी ...