Pakur News: लखनपुर में लगा 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों में खुशी
पाकुड़, अक्टूबर 30 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। महेशपुर प्रखंड अंतर्गत पंचायत भेटाटोला के ग्राम लखनपुर में गुरूवार को झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी के प्रयास से 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। इससे ग्रामीणों को बिजली संबंधी समस्याओं से राहत मिली है। नए ट्रांसफार्मर की स्थापना से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए उपासना मरांडी के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए उनका प्रयास सराहनीय है। उपासना मरांडी लगातार ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को गंभीरता से उठाते हुए उनके समाधान की दिशा में पहल कर रही हैं। बिजली जैसी बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में यह प्रयास ग्रामीणों के लिए राहत लेकर आया है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि भविष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.