पाकुड़, नवम्बर 7 -- त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील Pakur News: लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। दीपावली, काली पूजा और लक्ष्मी पूजा के त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को लिट्टीपाड़ा थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।​ यह बैठक पुलिस निरीक्षक अनूप रोशन भेंगरा एवं थाना प्रभारी नागेंद्र कुमार के संयुक्त नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्र के सभी सम्मानित मुखियागणों के साथ-साथ विभिन्न पूजा पंडालों के अध्यक्ष व सचिवों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोपरि है। प्रशासन ने आम नागरिकों और पूजा समितियों से निम्नलिखित विशेष दिशा-निर्देशों का पालन कर...