पाकुड़, अक्टूबर 29 -- Pakur News: हिरणपुर, एक संवाददाता। रांची के अरगोड़ा अंचल कार्यालय में कार्यरत राजस्व उपनिरीक्षक लक्ष्मीकांत मुंडा की 24 अक्टूबर की देर रात अज्ञात अपराधियों द्वारा हत्या किए जाने के विरोध में राज्यभर के राजस्व कर्मियों में आक्रोश व्याप्त है। इसी क्रम में राज्य उपनिरीक्षक संघ के आह्वान पर बुधवार को स्थानीय अंचल कार्यालय के कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर कार्य किया था। वहीं गुरुवार को कर्मियों ने कलमबंद हड़ताल कर अपना विरोध दर्ज कराया। हड़ताल के दौरान राजस्व कर्मियों ने हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। कर्मियों ने कहा कि सरकारी कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है, ताकि वे भयमुक्त वातावरण में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें। यह भी पढ़ें- Gha...