Pakur News: रेलवे मैदान में 14 से 17 सितंबर तक सजेगा 28 वां गणपति दरबार
पाकुड़, अगस्त 27 -- Pakur News: गणेश चतुर्थी पर विघ्नहर्ता बाबा गणपति महोत्सव की 28 वीं वर्षगांठ को भव्य तरीके से मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसे लेकर सार्वजनिक गणेश पूजा समिति का एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को रेलवे स्टेशन परिसर स्थित संकट मोचन महावीर मंदिर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राणा शुक्ला ने किया, जबकि इसमें समिति के संस्थापक हिसाबी राय, अखिलेश कुमार चौबे एवं संजय कुमार ओझा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
महामहोत्सव की शुरुआत 14 सितंबर को प्रातःकाल विधिवत कलश स्थापना एवं भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। 15 सितंबर को संध्याकाल बाबा गणपति की भव्य महाआरती, जिसके बाद सांस्कृतिक संध्या-सह-नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। नृत्य प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों का चयन एवं उन्हें सम्मानित किया जाएगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.