पाकुड़, अगस्त 8 -- Pakur News: ​पाकुड़ प्रतिनिधि। जिले के स्कूलों में बच्चों के लिए चलाई जाने वाली महत्वाकांक्षी मिड-डे मिल योजना इन दिनों गंभीर संकट के दौर से गुजर रही है। मार्च महीने के बाद से स्कूलों को इस योजना के संचालन के लिए न तो कोई राशि मिली है और न ही पर्याप्त खाद्यान्न उपलब्ध हो पाया है, जिससे प्रधानाचार्यों और संयोजिकाओं की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। ​मार्च के बाद से रुका है राशि का आवंटन :

राशि का आवंटन ​मिली जानकारी के अनुसार, स्कूलों को केवल मार्च महीने तक की ही एमडीएम राशि प्राप्त हुई थी। इसके बाद से किसी भी विद्यालय को बजट का आवंटन नहीं किया गया है। स्थिति यह है कि जुलाई, अगस्त और सितंबर-इन तीन महत्वपूर्ण महीनों की मांग पहले ही भेजी जा चुकी है, लेकिन अब तक प्रशासनिक स्तर पर न तो फंड जारी हुआ है और न ही चावल की सुचारू आपूर्त...