Pakur News: राजापाड़ा में बांस की खूबसूरत संरचना और कारीगरों का हुनर बनेगा मुख्य आकर्षण
पाकुड़, अक्टूबर 14 -- Pakur News: दुर्गा पूजा का उत्साह शहर से लेकर गांवों तक परवान चढ़ने लगा है। हर साल पाकुड़ के पूजा पंडाल कुछ नया और अनूठा लेकर आते हैं, जो शहरवासियों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बनता है। इस बार राजा पाड़ा दुर्गा पूजा सेवा समिति एक बार फिर अपनी अनूठी थीम और परंपरा को बरकरार रखते हुए कुछ खास लेकर आ रही है। इस साल समिति की ओर से पूरी तरह बांस से बने भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है, जो अपनी खूबसूरती और पारंपरिक कला के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। राजापाड़ा दुर्गा पूजा सेवा समिति की यह खासियत रही है कि वे हर साल किसी न किसी नए और अलग कॉन्सेप्ट पर पंडाल का निर्माण करवाते हैं। इस बार बांस के जरिए कलात्मकता का अद्भुत उदाहरण पेश किया जा रहा है। बांस के छोटे-छोटे टुकड़ों और मजबूत संरचनाओं को जोड़कर एक विशाल और आकर्षक पंड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.