Pakur News: राजस्व कैंप आयोजित, 15 आवेदकों के बीच दाखिल-खारिज शुद्धि पत्र वितरित
पाकुड़, अगस्त 11 -- Pakur News: हिरणपुर। अंचल कार्यालय द्वारा मंगलवार को तोड़ाई पंचायत भवन में दाखिल-खारिज शुद्धि पत्र वितरण को लेकर विशेष राजस्व कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के माध्यम से दाखिल-खारिज से संबंधित मामलों में शुद्धि के बाद तैयार किए गए दस्तावेज संबंधित आवेदकों को उपलब्ध कराए गए। इस दौरान अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने कुल 15 आवेदकों के बीच दाखिल-खारिज शुद्धि पत्र का वितरण किया। शुद्धि पत्र प्राप्त करने के बाद आवेदकों ने अंचल कार्यालय द्वारा आयोजित कैंप की सराहना की। सीओ ने बताया कि सरकार के निर्देश के तहत राजस्व मामलों के निष्पादन में तेजी लाने और लोगों को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस तरह के कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। कैंप के दौरान अंचल अधिकारी ने राजस्व से संबंधित कार्यों को लेकर आवश्यक जानकारी भी ली तथा संबंधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.