पाकुड़, अक्टूबर 26 -- राजस्व उप निरीक्षक की हत्या से कर्मचारियों में आक्रोश Pakur News: रांची के अरगोड़ा अंचल में कार्यरत राजस्व उप निरीक्षक (राजस्व कर्मचारी) लक्ष्मीकांत मुंडा की नामकुम थाना क्षेत्र के तेतरी टोली स्थित उनके आवास पर धारदार हथियार से की गई निर्मम हत्या के खिलाफ कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। इस नृशंस घटना के खिलाफ सोमवार को सीओ संजय कुमार सिन्हा के कार्यालय कक्ष में कर्मचारी सुलेमान हेम्ब्रम के नेतृत्व में शोक सभा आयोजित की गईं, जहां कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी और अपराधियों के खिलाफ अविलंब कड़ी कार्रवाई करने की पुरजोर मांग की। कर्मचारियों ने बताया कि अपराधी वारदात के बाद घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर हार्ड डिस्क और लक्ष्मीकांत का मोबाइल फोन भी अपने साथ उखाड़ ले गए। इससे प्रतीत हो...