पाकुड़, नवम्बर 5 -- Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2027 का आयोजन गुरुवार को डीएवी पब्लिक स्कूल पाकुड़ में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त मेघा भारद्वाज, जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पूर्ति, जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार, विद्यालय के प्राचार्य विश्वदीप चक्रवर्ती ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। महोत्सव के दौरान युवाओं की प्रतिभा, रचनात्मकता एवं सांस्कृतिक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सामूहिक लोक नृत्य, सामूहिक लोकगीत, कविता लेखन एवं चित्रकला सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कला, कौशल एवं प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। डीसी ने युवाओं को नशा मुक्ति, मानसिक स्वास्थ्य, सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग, शिक्षा, अनुशास...