पाकुड़, अक्टूबर 30 -- Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग राष्ट्रीय युवा महोत्सव एवं विकसित भारत युवा संसद के जिला स्तरीय आयोजन को सफल, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला क्रीड़ा पदाधिकारी, पाकुड़ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रमों की तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा, युवाओं की सहभागिता तथा विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 4 नवंबर 2026 को जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद तथा 5 नवंबर 2026 को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग का आयोजन डीएवी पब्लिक स्कूल के सभागार में किया जाएगा। दोनों कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए आवश्यक तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: राज्य स्तरीय युवा...