पाकुड़, सितम्बर 22 -- Pakur News: महेशपुर। मौसम में हो रहे बदलाव के कारण सर्दी, जुकाम, मौसमी बुखार, उल्टी, दस्त, पीलिया, टाइफायड आदि बीमारियों से आम लोग विशेषकर बच्चे व बुजुर्ग लोग प्रभावित हो रहे हैं। इस संबंध में आम अवाम के हित को ध्यान में रखते हुए हिंदुस्तान ने पहल करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ़ सुनील कुमार किस्कू से खास मुलाकात कर लोगों को इन बीमारियों से बचने के लिए सलाह देने के बावत बात की। बातचीत के क्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार किस्कू ने इन बीमारियों से बचने के लिए, क्या न करें और क्या करें के माध्यम से लोगों के लिए अपने महत्वपूर्ण सलाह की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...