पाकुड़, सितम्बर 3 -- Pakur News: पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के बन्नोग्राम निवासी तापस घोष उर्फ अप्पू की मोटरसाइकिल बुधवार रात बन्नोग्राम बस स्टैंड से चोरी हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, तापस घोष अपनी हीरो एक्सट्रीम 160आर (पंजीकरण संख्या जेएच 16 एफ 4192) से रात करीब 08:00 बजे किसी काम से बनोग्राम बस स्टैंड पहुंचे थे। बाइक खड़ी कर वे दुकान से सामान खरीदने गए। सामान खरीदने के बाद जब वे वापस लौटे तो मौके से उनकी मोटरसाइकिल गायब थी। आसपास काफी खोजबीन करने के बावजूद बाइक का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने गुरुवार को पाकुड़िया थाना में लिखित आवेदन देकर घटना की जानकारी दी तथा चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद करने और अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...