Pakur News: मोंगलाबांध में श्रद्धा के साथ मनाया गया संत मोनिका पर्व
पाकुड़, सितम्बर 6 -- Pakur News: पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत मोंगलाबांध स्थित संत बियानी (आरसी रोमन कैथोलिक) चर्च, जुगुड़िया में रविवार को ईसाई समुदाय की ओर से संत मोनिका पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चर्च परिसर में विशेष मिस्सा पूजा, प्रार्थना सभा एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड के विभिन्न गांवों से काफी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
संत मोनिका का महत्व संत मोनिका महान संत ऑगस्टीन की माता थीं। उन्हें माताओं, विवाहित महिलाओं तथा पारिवारिक कठिनाइयों और संघर्षों का सामना करने वाले लोगों के लिए प्रेरणा और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। संत मोनिका ने अपने पुत्र ऑगस्टीन को गलत मार्ग से निकालकर ईश्वर की ओर अग्रसर करने के लिए वर्षों तक धैर्य, अटूट विश्वास, प्रार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.