पाकुड़, जुलाई 17 -- Pakur News: रथ यात्रा तथा रथ यात्रा के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय के प्लस टू उच्च विद्यालय महेशपुर के खेल मैदान में लगे मेले में जुटी महिला व पुरूषों की भीड़, मेले से अपनी-अपनी पसंद के सामान खरीद कर पैदल, ई-रिक्शा, मोटरसाइकिल, टेंपों आदि से घर वापस जाने लगे। इस क्रम में काफी देर तक प्रखंड मुख्यालय के हृदयस्थली माने जाने वाले अंबेडकर चौक पर अच्छे-खासे समय तक गुरूवार शाम को जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद धीरे-धीरे आवागमन को सुलभ कराया गया। प्लस टू उच्च विद्यालय खेल मैदान में लगे मेले में काफी संख्या में, विशेषकर आदिवासी समुदाय के महिला व पुरूष सामानों की खरीदारी करने के लिए जुटे थे। यह भी पढ़ें- Pakur News: भक्तिमय माहौल के बीच निकली भगवान मदन मोहन की रथ यात्रा रथ यात्रा के अवसर पर वि...