पाकुड़, जुलाई 11 -- Pakur News: ​पाकुड़, प्रतिनिधि। पाकुड़ जिले की लाइफ लाइन मानी जाने वाली पाकुड़-हिरणपुर मुख्य सड़क पर दोपहर नो एंट्री खुलते ही एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नगर थाना क्षेत्र के शंकर होटल के समीप एक पुराना इमली का पेड़ अचानक भरभरा कर सड़क पर गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नो एंट्री खुलते ही सड़क से एक हाइवा गुजर रही थी, तभी तेज आवाज के साथ पेड़ गिर गया। पेड़ का हिस्सा शंकर होटल के आगे के भाग पर भी गिरा, जिससे होटल क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान होटल में खाना खा रहे ग्राहक और बाहर खड़ी दर्जनों मोटरसाइकिलें बाल-बाल बच गईं। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मुख्य सड़क पर विशाल पेड़ गिरने के कारण दोनों ओर से वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया। देखते ही देखते सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की...