पाकुड़, सितम्बर 28 -- Pakur News: जर्जर सड़क और जलजमाव की विकराल होती समस्या से अजीज आकर सोमवार को अमड़ापाड़ा के ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया। मुख्य बाजार की बदहाल सड़क से परेशान लोगों ने सुबह करीब नौ बजे सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और कोयला परिवहन को पूरी तरह ठप कर दिया। ग्रामीणों के इस उग्र विरोध-प्रदर्शन के कारण लगभग चार घंटे तक कोयला लदे वाहनों का परिचालन पूरी तरह बाधित रहा, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। ​स्थानीय निवासियों का कहना है कि मुख्य बाजार से गुजरने वाली यह महत्वपूर्ण सड़क लंबे समय से देख-रेख के अभाव में गड्डों में तब्दील हो चुकी है। हाल के दिनों में हुई बारिश ने स्थिति को और भयावह बना दिया है। गड्डों में लबालब पानी भर जाने के कारण राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ...