पाकुड़, अक्टूबर 6 -- Pakur News: प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय पाकुड़िया में मंगलवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुमिता मरांडी की अध्यक्षता में मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रभारी शिक्षक, सीआरपी, बीआरपी एवं शिक्षा विभाग से जुड़े पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी ली गई।

बैठक में चर्चा के बिंदु बैठक में दाहर ऐप 2.0, यू-डायस प्लस 2026 अद्यतन, सामाजिक अंकेक्षण एवं ग्रामसभा, एक पेड़ मां के नाम, विद्यालय स्वास्थ्य रिपोर्ट, विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन एवं अद्यतन तथा एनआईएलपी पुरस्कार सूची सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर च...