Pakur News: मालपहाड़ी रोड पर यात्रियों को ओवरब्रिज का इंतजार
पाकुड़, अक्टूबर 4 -- Pakur News: पाकुड़ प्रतिनिधि। झारखंड को बंगाल से जोड़ने वाले अंतर्राज्यीय मार्ग मालपहाड़ी रोड पर रेलवे फाटक लंबे समय से बड़ी बाधा बना हुआ है। इस मार्ग से ट्रेनों की आवाजाही के दौरान सड़क यातायात प्रभावित होता है और वाहनों को फाटक खुलने का इंतजार करना पड़ता है। खासकर व्यस्त समय में इसका असर अधिक दिखाई देता है। लंबे समय से ओवरब्रिज की मांग उठ रही है, लेकिन अब तक इसका निर्माण नहीं हो सका है। मालपहाड़ी रोड से रोजाना काफी संख्या में छोटे-बड़े वाहन झारखंड और बंगाल के बीच आवागमन करते हैं। ट्रेन के गुजरने के दौरान फाटक बंद रहने से सड़क के दोनों ओर वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। फाटक खुलने के बाद वाहन आगे बढ़ते हैं, लेकिन एक साथ निकलने के कारण यातायात सामान्य होने में समय लगता है। बार-बार ऐसी स्थिति बनने से आम यात्रियों के साथ इस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.