पाकुड़, जुलाई 20 -- Pakur News: मालगोदाम रोड स्थित फुट ओवर ब्रिज के नीचे जल्द ही ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) स्थापित की जाएगी। रेलवे की मंजूरी मिलने के बाद मालगोदाम रोड और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले हजारों रेल यात्रियों को टिकट लेने के लिए अतिरिक्त दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। इससे टिकट लेना आसान होगा, समय की बचत होगी और यात्रियों को ट्रेन पकड़ने में भी सहूलियत मिलेगी।

स्थापना की मंजूरी एटीवीएम स्थापना के लिए मंडल रेल प्रबंधक, पूर्व रेलवे, हावड़ा को भेजे गए वार्ड संख्या-11 की वार्ड पार्षद निभा देवी के अनुरोध पत्र पर कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्यालय ने प्रस्तावित स्थल को स्वीकृति प्रदान की है। अपने पत्र में वार्ड पार्षद निभा देवी ने मालगोदाम रोड की ओर से आने वाले यात्रियों की समस्या प्रमुखता से उठाई थी। उन्ह...