पाकुड़, अगस्त 7 -- Pakur News: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में हुई मारपीट और बलवे की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ​कांड संख्या 101/26 मामला 27 जुलाई को दर्ज किया गया था। ​गिरफ्तार अभियुक्त हाजीकुल शेख ईलामी निवासी है। ​पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला आपसी विवाद और मारपीट से जुड़ा हुआ है। घटना के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त हाजीकुल शेख को दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश में भी जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...