पाकुड़, अक्टूबर 11 -- Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र की शुरुआत के साथ ही जिले के विभिन्न मंदिरों और घरों में कलश स्थापना के साथ दुर्गाोत्सव का विधिवत शुभारंभ हो गया है। रविवार को दुर्गा पूजा के पहले दिन हीरानंदनपुर पंचायत स्थित महाकाल मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। इसमें सैकड़ों महिलाएं और बच्चियां शामिल हुई। कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर कालीभषाण पोखर तक पहुंची। वहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ जल भरा। इसके बाद कलश यात्रा शहर का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न करायी गयी। पुरोहित अश्विनी कुमार झा ने धार्मिक विधियों के साथ कलश यात्रा संपन्न करायी। दुर्गा पूजा के पहले दिन से लेकर नवमी तक मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं. कलश य...