Pakur News: मां दुर्गा की आस्था और उल्लास के रंग में रंगा शहर, चहुंओर गूंज रहे भक्ति गीत
पाकुड़, अक्टूबर 19 -- Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर पूरा शहर पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक चारों तरफ मां दुर्गा के भक्ति गीत गूंज रहे हैं। विभिन्न पूजा समितियों द्वारा भव्य लाइटिंग और आकर्षक त्वरण द्वारों से शहर को सजाया गया है, साथ ही कई प्रमुख स्थानों पर मेलों का आयोजन किया गया है, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुबह से ही भक्तजन मां के दरबार में पहुंच कर माता का आशीर्वाद ले रहे हैं। पंचांग की गणना और शास्त्रों के अनुसार, इस वर्ष महासप्तमी तिथि का एक विशेष संयोग बना है। तिथियों के इस विशिष्ट विस्तार और घट-बढ़ के कारण श्रद्धालुओं को मां दुर्गा की आराधना के लिए अधिक समय मिल रहा है। पंचांग के अनुसार, सप्तमी पूजा सुबह 7:03.22 सेकंड पर संपन्न हुई, जिसके साथ ही महाअष्टमी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.