पाकुड़, अगस्त 13 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। महेशपुर सिंह वाहिनी कांवरिया संघ के छह सदस्यों का जत्था गुरुवार को बोलबम के लिए भोलेनाथ का जयकारा लगाते हुए सुल्तानगंज के लिए निकला। यह भी पढ़ें- सहदेई से युवा श्रद्धालुओं की जत्था देवघर में जलाभिषेक को ले हुए रवानायात्रा की शुरुआत रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने प्रखंड मुख्यालय स्थित बूढ़ा बाबा महेश्वर नाथ शिव मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। कांवरियों के जत्थे में शामिल श्रद्धालु भगवा वस्त्र धारण कर हाथों में कांवर लेकर निकले। इस दौरान पूरा वातावरण हर-हर महादेव, बोल बम और बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं के साथ स्वजनों एवं ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक यात्रा की मंगलकामना करते हुए सभी को विदा किया। जत्था के सदस्यों ने बताया कि सुल्...