पाकुड़, अक्टूबर 9 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। एनबीएस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन और समीक्षा को लेकर शनिवार को बीडीओ के कार्यालय कक्ष में ब्लॉक लेवल टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई है। उक्त आशय की जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ़ सुनील कुमार किस्कू ने दी है। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि ब्लॉक लेवल टास्क फोर्स की बैठक में भाग लेने हेतु प्रखंड प्रमुख, प्रखंड उप प्रमुख, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, बीइईओ, थाना प्रभारी, सीडीपीओ, जेएसएलपीएस के बीपीएम, बाल विकास परियोजना कार्यालय के सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं तथा प्रखंड समन्वयक जल एवं स्वच्छता विभाग को लिखित सूचना दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...