Pakur News: महेशपुर भाजपा मंडल की मासिक बैठक संपन्न
पाकुड़, अगस्त 5 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी महेशपुर मंडल की मासिक बैठक महेशपुर धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा ने की। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। विशेष रूप से प्रत्येक बूथ पर बूथ समिति के विस्तार एवं सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया।बैठक के दौरान प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ एवं शक्ति केंद्र पर अधिकाधिक लोगों के साथ सुनने एवं जनभागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों का ईमानदारी एवं सक्रियता के साथ निर्वहन करने तथा प्रत्येक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.