पाकुड़, सितम्बर 28 -- Pakur News: महेशपुर। प्रखंड मुख्यालय में बांसलोई नदी के किनारे श्मशान घाट के समीप अवस्थित कंकाली आश्रम में विगत 76 वर्षों से पौराणिक रीति रिवाज से मां दुर्गा की पूजा होती आ रही है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: 13-प्रेम मंदिर की थीम पर बनेगा भव्य दुर्गा पूजा पंडालकंकाली आश्रम की स्थापना इस आश्रम की स्थापना वर्ष 1951 में पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर जिले के जमींदार परिवार के सर्वानंद बाबा द्वारा की गई थी। अपनी पुत्री की असामयिक निधन से शोकाकुल सर्वानंद बाबा ने गृहस्थ जीवन का त्याग कर सन्यासी जीवन अपना लिया था। सर्वानंद बाबा शिक्षित होने के साथ एक अच्छे लेखक भी थे। उन्होंने बंगला में- नाना कथा, कंकाली तथा अंग्रेजी में मदर वर्शिप की रचना की थी। कंकाली आश्रम में दुर्गा पूजा सर्वप्रथम सर्वानंद बाबा ने 1951 में प्रारंभ कर 1959 तक...