पाकुड़, अक्टूबर 28 -- Pakur News: मुफ्फसिल थाना पुलिस ने मारपीट की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। ​मिली जानकारी के अनुसार, मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 163/26 के तहत दर्ज मामले में आरोपी हंजेला शेख निवासी ग्राम हरीगंज, पर एक महिला के साथ गंभीर मारपीट करने का आरोप है। मारपीट की इस घटना में महिला का दांत और जबड़ा टूट गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। ​पीड़िता की शिकायत और पुलिस अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुफ्फसिल थाना पुलिस ने आरोपी हंजेला शेख को गिरफ्तार किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...