Pakur News: मध्य विद्यालय राजपोखर में पांच मतदान केंद्रों के अनमैप्ड मतदाताओं की हुई सुनवाई
पाकुड़, अगस्त 28 -- Pakur News: प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय राजपोखर में गुरुवार को मतदान केंद्र संख्या 255 से 259 तक के मतदाताओं से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। सुनवाई का आयोजन सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी की देखरेख में किया गया। इस दौरान संबंधित मतदान केंद्रों के मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दावों, आपत्तियों एवं अन्य निर्वाचन संबंधी मामलों को सुना गया तथा आवश्यक जानकारी और दिशा-निर्देश दिए गए। मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाए रखने के उद्देश्य से आयोजित इस सुनवाई में संबंधित लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अधिकारियों ने मतदाताओं से अपील की कि वे मतदाता सूची से जुड़ी किसी भी प्रकार की त्रुटि या आपत्ति होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपनी बात रखें। यह भी पढ़ें- Dumka News: अन-मैप्ड वोटरों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.