पाकुड़, अक्टूबर 12 -- Pakur News: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धावाडंगाल में आयोजित एक दिवसीय पारंपरिक भैंसा लड़ाई प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में आसपास के विभिन्न गांवों के प्रतिभागियों ने अपने-अपने भैंसों के साथ हिस्सा लिया। रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए हजारों की संख्या में ग्रामीण एवं दर्शक जुटे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष जुली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम शामिल हुईं। प्रतियोगिता में दूर-दराज के गांवों से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बेहतर प्रदर्शन करने वालों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में दुर्गापुर गांव के भीमसेट हांसदा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 7,000 रुपए का पुरस्कार जीता, जबकि बथान पहाड़ी के गोविंद मरांडी ने द्वितीय स्थान हासिल कर 3,000 रुप...