Pakur News: भाजपा मंडल अध्यक्ष ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
पाकुड़, अगस्त 3 -- Pakur News: भाजपा महेशपुर मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा ने कुलबुना से लखीपुर तक जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने बताया कि कुलबुना से लखीपुर तक लगभग 1.5 किमी की सड़क लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। इस मार्ग से प्रतिदिन काफी संख्या में ग्रामीण, छात्र-छात्राएं, किसान एवं अन्य राहगीर आवागमन करते हैं। लेकिन सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। राहुल मिश्रा ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से जनहित को ध्यान में रखते हुए सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत कर शीघ्र प्रारंभ कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.