Pakur News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई अटल बिहारी वाजपेयी की 08 वीं पुण्यतिथि
पाकुड़, अगस्त 16 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। महेशपुर भाजपा मंडल द्वारा भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की 08 वीं पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ता सुरेंद्र भगत के आवास में भाजपा मंडल अध्यक्ष महेशपुर राहुल मिश्रा के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके राष्ट्रसेवा, सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों और देशहित के प्रति समर्पण को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व और कृतित्व सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा। कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों और विचारों को आत्मसात करते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- अररिया: अटल जी व्यक्ति नहीं, एक विचार हैं : भाजपाश्रद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.