पाकुड़, नवम्बर 7 -- Pakur News: पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड स्थित सिद्धो-कान्हू चौक पर शुक्रवार की शाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के कथित भारत विरोधी बयान एवं तख्तापलट की साजिश से जुड़े आरोपों के विरोध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। भाजपा की ओर से झारखंड के सभी जिलों में आयोजित विरोध प्रदर्शन के तहत पाकुड़िया में भी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर नारेबाजी की और अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ किसी भी तरह की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए विरोध दर्ज कराया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: इरफान अंसारी के बयान के विरोध में भाजपा ने किया राहुल गांधी का पुतला दहन मौके पर मं...