Pakur News: भव्यता व स्वच्छता के साथ संवर रहा पीएचईडी छठ घाट
पाकुड़, अक्टूबर 3 -- Pakur News: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर अमड़ापाड़ा स्थित पीएचईडी छठ घाट को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। समिति के सदस्य श्रद्धालुओं की सुविधा और घाट की पवित्रता बनाए रखने के लिए लगातार जुटे हुए हैं। छठ व्रतियों को आवागमन में सहूलियत हो, इसके लिए नवनिर्मित सीढ़ी तक पहुंचने वाले मुख्य मार्ग पर मिट्टी भराव कराकर रास्ते को समतल और सुगम बनाया गया है। इसके साथ ही, पूर्व में हुए बालू उठाव के कारण बने गहरे स्थानों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर जेसीबी से कटिंग कराकर घेराबंदी की गई है।समिति सदस्य संतोष भगत ने बताया कि घाट परिसर को पूरी तरह स्वच्छ रखा जाएगा और गंदगी फैलाने या अवैध रूप से बालू उठाने पर सख्त पाबंदी रहेगी। यह भी पढ़ें- Katihar News: जल निकायों की सफाई के तहत विजय बाबू पोखर पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.