Pakur News: भवन निर्माण में अनियमितता की शिकायत
पाकुड़, नवम्बर 5 -- Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के रहसपुर पंचायत भवन के निर्माण कार्य में भारी अनियमितताओं और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। स्थानीय मुखिया गीता कुमारी माल द्वारा इसकी शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों से की गई है। प्राक्कलन के विपरीत बालू की जगह डस्ट और मिट्टी का उपयोग। निर्धारित मात्रा से बहुत कम सीमेंट का प्रयोग, जिससे भवन की मजबूती खतरे में है। बिना नींव खोदे सीधे मिट्टी के ऊपर दीवारें खड़ी की जा रही हैं। रहसपुर पंचायत की मुखिया गीता कुमारी माल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित शिकायत सौंपकर उच्चस्तरीय तकनीकी जांच और ठेकेदार पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, डीसी को भी ज्ञापन सौंपा गया है। यदि जल्द ही निर्माण कार्य रोककर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे। तय मानकों की अनदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.