पाकुड़, अगस्त 11 -- Pakur News: हिरणपुर। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर प्रखंड प्रशासन ने विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं प्रमुख स्थलों पर झंडोत्तोलन का समय निर्धारित कर दिया है। इसे लेकर प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में प्रमुख विनीता किस्कू की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद 15 अगस्त 2025 को झंडोत्तोलन के लिए समय-सारणी तय की गई। जहां मुख्य रूप से उप प्रमुख गनी मोमिन, सीओ मनोज कुमार सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सबसे पहले पेयजल एवं स्वच्छता कार्यालय में सुबह 8 बजे झंडोत्तोलन होगा। इसके बाद 8:05 बजे वन क्षेत्र पदाधिकारी कार्यालय, 8:10 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 8:30 बजे थाना परिसर और 9 बजे सुभाष चौक पर तिरंगा फहराया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: स्वतं...