पाकुड़, अक्टूबर 11 -- Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी पाकुड की मासिक जिला बैठक ब्याहुत धर्मशाला में जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष ने मंडल अध्यक्ष को मंडल कमेटी, बूथ कमेटी, शक्तिकेन्द्र कमेटी का विस्तार जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया। साथ ही कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री के पिछले महीने मन की बात कार्यक्रम में 65 में 63 बूथों पर कार्यक्रम करने को लेकर मंडल अध्यक्ष मोजेश टुडू को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित करते हुए ,कहा की सभी मंडलो के अध्यक्ष को वीरकिट्टी अध्यक्ष से प्रेरणा लेकर आनेवालों मन की बात कार्यक्रम को अधिक से अधिक बूथों पर कार्यक्रम करने का सुझाव दिया। जिला प्रभारी निवास मंडल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की जिला पदाधिकारी ...