पाकुड़, अक्टूबर 8 -- Pakur News: महेशपुर। प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में बुधरवार को बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव ने अधिकारियों व कर्मियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक की। साप्ताहिक समीक्षा बैठक में वीबीजी-रामजी योजनाओं की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में मजदूर, मेट, मिस्त्री का ई-केवाईसी, योजनाओं का जियो टैग तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में अधिक से अधिक मजदूरों की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही तीन दिनों के अंदर उपरोक्त बिंदुओं पर सुधार लाने का सख्त निर्देश दिया गया। आवास की समीक्षा के क्रम में पीएम आवास में तृतीय किश्त पाने वाले लाभुकों के लंबित आवास निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कराने का सख्त से सख्त निर्देश दिया गया। अबुआ आवास में लंबित जियो टैग को यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। समीक्षात्मक ...