Pakur News: बीएड कॉलेज में सड़क सुरक्षा कार्यशाला, 70 विद्यार्थियों को किया जागरूक
पाकुड़, अगस्त 13 -- Pakur News: पाकुड़ प्रतिनिधि। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षित यातायात व्यवहार को लेकर गुरुवार को पाकुड़ बीएड कॉलेज में एक दिवसीय सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें करीब 70 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। युवाओं को सड़क सुरक्षा अभियान से जोड़ते हुए खुद भी सुरक्षित रहने और दूसरों को भी सुरक्षित रखने का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक और वाहन चालक के रूप में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यशाला में विद्यार्थियों को सड़क दुर्घटना के बाद पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने वाली राह-वीर योजना, कैशलेस ट्रीटमेंट स्कीम और हिट एंड रन स्कीम की जानकारी दी गई। साथ ही आईआरएडी और ईडीएआर के माध्यम से दुर्घटनाओं से संबंधित आंकड़ों के संग्रह, विश्लेषण और प्रबंधन की प्रक्रिया समझ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.