पाकुड़, अगस्त 25 -- Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। बीएड कॉलेज पाकुड़ में मंगलवार को प्रशिक्षुओं की रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा एवं सांस्कृतिक अभिरुचि को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सावन महोत्सव- 2026 का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत मेहंदी उत्सव- 2026 एवं राखी उत्सव- 2026 का आयोजन किया गया। मेहंदी उत्सव में महिला प्रशिक्षुओं ने विभिन्न प्रकार के आकर्षक एवं रचनात्मक मेहंदी डिजाइनों के माध्यम से अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं राखी उत्सव में सभी प्रशिक्षुओं ने अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए आकर्षक एवं कलात्मक राखियां तैयार कीं।कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं में सृजनात्मकता, सहयोग, उत्साह एवं सांस्कृतिक भावना देखने को मिली। यह भी पढ़ें- तीज महोत्सव में बिखरीं सावन की छटा दोनों गतिविधियों में प्...