पाकुड़, अक्टूबर 15 -- Pakur News: हिरणपुर, एक संवाददाता। दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच हिरणपुर में आयोजित अंतर्राज्यीय नृत्य प्रतियोगिता में कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से दर्शकों का दिल जीत लिया। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सीनियर, जूनियर और ग्रुप डांस श्रेणियों में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम का उद्घाटन लिट्टीपाड़ा विधानसभा के पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता दिनेश मरांडी ने विभिन्न अतिथियों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान जबरसाहा पंचायत की मुखिया राखी हांसदा, सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष दीपक साहा, संरक्षक मं...