Pakur News: बिरसा कृषि रथ से किसानों को उन्नत विधियों से कराया जाएगा अवगत: बीडीओ
पाकुड़, जुलाई 11 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक एवं सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से शनिवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर से बिरसा कृषि रथ को बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव एवं सीओ संजय कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि कृषि रथ तीन दिनों तक प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के गांव का भ्रमण कर किसानों को उन्नत बीज, प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य, फसल विविधीकरण, कृषि यंत्रीकरण तथा विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी देगा। साथ ही किसानों को वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर कम लागत में अधिक उत्पादन करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। बीडीओ ने किसानों से सरकार की कृषि योजनाओं का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि जागरूकता ही खेती को अधिक लाभकारी बना सकती है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.