पाकुड़, अक्टूबर 12 -- Pakur News: प्रखंड मुख्यालय स्थित मॉडल 2 विद्यालय में सोमवार को साहिबगंज जिले के बरहेट सहित अन्य जगहों से पहुंचे कुछ युवकों की टोली ने विभिन्न मुद्दों को लेकर हंगामा किया। युवकों ने खुद को कथित तौर पर 'वी इंडियन' नामक संस्था से जुड़ा बताया। इस दौरान एक छात्र के चार महीने से बिना नामांकन विद्यालय आने और रजिस्ट्रेशन शुल्क के रूप में निर्धारित राशि से अधिक पैसे लेने के आरोपों को लेकर सवाल उठाए गए। युवकों के साथ संबंधित छात्र भी मौजूद था। उसने दावा किया कि निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लेने के मामले से संबंधित वीडियो उसके पास है। इसके बाद युवकों ने विद्यालय प्रबंधन से छात्र के नामांकन और रजिस्ट्रेशन शुल्क के संबंध में जवाब मांगा। युवकों ने संबंधित शिक्षक से माफी मांगने की शर्त भी रखी। लेकिन प्रधानाध्यापक रमेश गोस्वामी ने इ...