Pakur News: बिना चालान डस्ट लदे हाइवा जब्त, डीएमओ को कार्रवाई के लिए भेजा पत्र
पाकुड़, सितम्बर 30 -- Pakur News: थाना प्रभारी विनय कुमार ने रानीपुर के समीप कार्रवाई करते हुए बिना चालान डस्ट लदे एक हाइवा को जब्त किया है। जब्त हाइवा का नंबर जेएच 16 एफ 2937 बताया गया है। जांच के दौरान वाहन के पास डस्ट परिवहन से संबंधित वैध चालान नहीं पाया गया। पुलिस ने हाइवा को जब्त कर पुलिस लाइन भेज दिया है। मामले में अग्रतर कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी विनय कुमार ने जिला खनन पदाधिकारी को पत्र लिखा है। इस संबंध में डीएमओ राजेश कुमार ने कहा कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: मरकच्चो में नवादा चौक पर ओवरलोड बोल्डर लदा हाइवा जब्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.