पाकुड़, अक्टूबर 10 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। झारखंड बिजली वितरण निगम यूनिटेड के निर्देशानुसार विद्युत आपूर्ति प्रशाखा महेशपुर में विद्युत ऊर्जा चोरी के विरूद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी अभियान में कनीय अभियंता (वादी) रफीक आलम, सहायक विद्युत अभियंता प्रभातेश्वर तिवारी, कनीय विद्युत अभियंता बिंजू विष्णु पूरती, उमेश महतो तकनीकी सहायक, जीवन कुमार प्रमाणिक मानव दिवस कर्मी, सानू यादव मानव दिवस कर्मी शामिल थे। छापेमारी के दौरान सुशील हेंब्रम घाटचोरा निवासी, बकाया एवं जुर्माना राशि 15,791 रूपए, चिनमय सिंह (सिंह होटल) महेशपुर निवासी, बकाया एवं जुर्माना राशि 61,099 रूपए, क्षतिपूर्ति 15,791 रूपए, आकाश दत्ता (दत्ता रेस्टोरेंट) महेशपुर निवासी का बकाया व जुर्माना राशि 25,230 रूपए तथा क्षतिपूर्ति राशि 15,781 रूपए एवं साफिरूद्दीन शेख...