पाकुड़, जुलाई 24 -- Pakur News: ​क्षेत्र में बकाया बिजली बिल की वसूली को लेकर विद्युत विभाग ने तेवर सख्त कर लिए हैं। गुरुवार को अमड़ापाड़ा के विभिन्न इलाकों में विभाग की ओर से चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान 10 हजार रुपये से अधिक के 20 बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। विभागीय टीम की इस औचक कार्रवाई से पूरे इलाके के बड़े बकायेदारों में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। ​कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे कनीय अभियंता (जेई) बिंजु विष्णु पूर्ति की देखरेख में टीम ने गांव-गांव और मोहल्लों में पहुंचकर कार्रवाई की। इस दौरान उमानाथ भगत, अरुण कुमार भगत, लक्ष्मीनारायण भगत, ललन भगत, टाटा टेलीकॉम, सुभद्रा देवी, प्रदीप हेम्ब्रम, यमुना राम हांसदा और जैगुन बेवा समेत कुल 20 बड़े बकायेदारों की बिजली आपूर्ति ठप कर दी गई।​जेई बिंजु विष्णु पूर्ति ने स्पष्ट...