Pakur News: बारिश से धान के खेतों को मिली राहत, सड़कें हुईं जलमग्न
पाकुड़, अगस्त 18 -- Pakur News: क्षेत्र में बीते दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बूंदाबांदी के बीच मंगलवार दोपहर थोड़ी देर के लिए जोरदार बारिश हुई। बारिश से जहां धान के खेतों को काफी फायदा पहुंचा है। वहीं सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचने के कारण किसानों के चेहरे पर राहत दिखाई दी। धान की फसल के लिए यह बारिश काफी लाभदायक मानी जा रही है। किसानों का कहना है कि बारिश होने से फसल को आवश्यक पानी मिल गया है और सिंचाई पर होने वाला खर्च भी कम होगा। यह भी पढ़ें- Ranchi News: बारिश ने रोकी खूंटी की रफ्तार, जनजीवन प्रभावित, नदी-जलप्रपात के बढ़े जलस्तर वहीं तेज बारिश के कारण मुख्य सड़क पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सड़क पर पानी जमा होने से पैदल चलने वाले लोगों के साथ-साथ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.