पाकुड़, सितम्बर 3 -- Pakur News: हिरणपुर, एक संवाददाता। बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं तो वहीं सड़कों पर जलजमाव और कीचड़ के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण परगना नदी सहित गुमानी नदी का जलस्तर भी काफी बढ़ गया है।

सड़क निर्माण की स्थिति हालांकि लगातार हो रही बारिश खेती के लिए अच्छी मानी जा रही है। उधर एनएच-333 ए सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। इसके तहत देवपुर मोड़ से तारापुर तक सड़क को कोड़कर उसमें डस्ट डालकर चौड़ीकरण किया जा रहा है। लेकिन लगातार बारिश के बाद यही डस्ट जगह-जगह धंस गई है और सड़क पर छोटे-छोटे गड्ढे बन गए हैं। इससे टेंपो, बाइक, कार सहित अन्य वाहनों के आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। खासकर दोपहिया वाहन चालक...