पाकुड़, अक्टूबर 24 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के अंतर्गत स्वस्थ पंचायत श्रेणी में चयनित ग्राम पंचायत बाबूदाहा में केंद्रीय मूल्यांकन दल के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर उप विकास आयुक्त अरविंद लाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई। बैठक में पंचायत में स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए मूल्यांकन की तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने पर जोर दिया गया। समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्तने सभी संबंधित विभागों को केंद्रीय मूल्यांकन दल के भ्रमण से पूर्व आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने पंचायत सचिवालय, स्वास्थ्य संस्थानों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ- साथ पेयजल की गुणवत्ता,...