पाकुड़, अगस्त 17 -- Pakur News: प्रखंड के लिट्टीपाड़ा पंचायत सभागार में सोमवार को पंचायत स्वयंसेवक एवं पंचायत सचिव का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बदलाव फाउंडेशन के ग्राम स्वशासन अभियान के द्वारा कराया गया। इस प्रशिक्षण में पंचायत हेल्प डेस्क के कार्य एवं जवाबदेही एवं लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सभी पंचायत में पंचायत हेल्प डेस्क को प्रभावी बनाने में चर्चा हुई। साथ ही लिट्टीपाड़ा प्रखंड के पंचायतों को आदर्श पंचायत बनाने पर सभी ने संकल्प लिया। इस प्रशिक्षण में लिट्टीपाड़ा प्रखंड पंचायतीराज पदाधिकारी कमल पहाड़िया, बदलाव फाउंडेशन लिट्टीपाड़ा के प्रखंड समन्वयक संजय शर्मा, बदलाव फाउंडेशन के कार्यकर्ता, पंचायत स्वयंसेवक एवं पंचायत सचिव उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...